मार्क वुड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया
मार्क वुड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया
लंदन, 22 सितंबर (एपी) वनडे और टी20 विश्व कप जीतने वाली इंग्लैंड की टीम के सदस्य और अपनी पीढ़ी के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक मार्क वुड ने चोटों की समस्याओं के कारण मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी।
36 वर्षीय वुड वनडे (2019) और टी20 (2022) प्रारूपों में विश्व कप जीतने वाली टीमों का हिस्सा थे। वह चार एशेज श्रृंखलाओं में भी खेले।
वुड को हाल के वर्षों में चोटों की समस्या से जूझना पड़ा है, खासकर पिछले साल जब बाएं घुटने की सर्जरी के बाद उन्हें आठ महीने तक खेल से दूर रहना पड़ा। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एशेज श्रृंखला के लिए वापसी की। पहले टेस्ट में वुड ने केवल 11 ओवर ही फेंके थे कि उसी घुटने में सूजन आ गई, जिसके कारण उन्हें इलाज के लिए घर लौटना पड़ा और तब से उन्होंने इंग्लैंड के लिए कोई मैच नहीं खेला।
वुड ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने हमेशा दृढ़ रहने और चोट से उबरकर लोगों को गलत साबित करने और सबको अपनी क्षमता दिखाने की कोशिश की है। दुर्भाग्य से इस बार मैं यह लड़ाई हार गया।’’
वुड ने अपने 11 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत 38 टेस्ट मैचों में 119 विकेट, 70 वनडे मैचों में उनके 80 विकेट और 38 टी20 मैचों में 54 विकेट के साथ किया।
एपी
पंत नमिता
नमिता

Facebook


