मैरी लुईस एटा ने पुरुष टीम का मुख्य कोच बनकर रचा इतिहास
मैरी लुईस एटा ने पुरुष टीम का मुख्य कोच बनकर रचा इतिहास
बर्लिन, 12 अप्रैल (एपी) मैरी लुईस एटा ने जर्मन फुटबॉल लीग बुंडेसलिगा के क्लब यूनियन बर्लिन की पुरुष टीम का मुख्य कोच बनकर इतिहास रच दिया है। वह पहली महिला कोच हैं जिन्हें बुंडेसलिगा में किसी सीनियर पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।
एटा अभी 34 वर्ष की हैं और उन्होंने स्टेफेन बॉमगार्ट की जगह ली है, जिन्हें शनिवार को आखिरी स्थान पर मौजूद हीडेनहाइम से टीम की 3-1 की हार के बाद उनके सहायक कोच डैनिलो डी सूजा और केविन मैककेना के साथ बर्खास्त कर दिया गया था।
एटा इससे पहले अंडर-19 पुरुष टीम को कोचिंग दे रही थीं। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अगले सत्र में यूनियन की महिला टीम के कोच का पद संभालने के लिए सहमति जताई थी। यूनियन बर्लिन को अभी बुंडेसलीगा में पांच मैच खेलने हैं।
उन्होंने 2023 में बुंडेसलिगा और यूरोप की शीर्ष पांच फुटबॉल लीग में पहली महिला सहायक कोच बनकर इतिहास रचा था।
एपी
पंत
पंत

Facebook


