वेकुनागोडा के नाबाद दोहरे शतक से श्रीलंका अंडर-19 ने चार विकेट पर 344 रन बनाए

वेकुनागोडा के नाबाद दोहरे शतक से श्रीलंका अंडर-19 ने चार विकेट पर 344 रन बनाए

वेकुनागोडा के नाबाद दोहरे शतक से श्रीलंका अंडर-19 ने चार विकेट पर 344 रन बनाए
Modified Date: July 13, 2026 / 07:33 pm IST
Published Date: July 13, 2026 7:33 pm IST

गॉल (श्रीलंका), 13 जुलाई (भाषा) सेनुजा वेकुनागोडा की शानदार नाबाद दोहरी शतकीय पारी की बदौलत श्रीलंका अंडर-19 ने भारत अंडर-19 के खिलाफ पहले युवा टेस्ट मैच के शुरुआती दिन चार विकेट पर 344 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम तीसरे ओवर में तीन रन तक ही दो विकेट गंवा दिए थे लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए वेकुनागोडा की शानदार बल्लेबाजी से टीम खराब शुरुआत से उबरने में सफल रही।

दिन का खेल खत्म होने तक वेकुनागोडा 227 गेंद पर 203 रन बनाकर खेल रहे थे। वह अब तक 31 चौके लगा चुके हैं। दूसरे छोर पर उनका साथ चमिका हीनातिगाला दे रहे हैं जिन्होंने 77 गेंद पर 33 रन बनाए हैं।

मेजबान टीम के लिए कप्तान विमथ दिनसारा (52 रन, 99 गेंद, नौ चौके) और कविजा गमागे (49 रन, 121 गेंद, नौ चौके) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

भारतीय गेंदबाजों ने मैच की शुरुआत में ही मेजबान टीम को झकझोर दिया था। तेज गेंदबाज काव्य परेश पटेल ने अपने शुरुआती दो ओवरों में ही दोनों सलामी बल्लेबाजों दिमंथा महाविथाना (02) और दुलनिथ सिगेरा (00) को पवेलियन भेज दिया।

भारतीय टीम हालांकि इस शुरुआती बढ़त का फायदा नहीं उठा सकी और श्रीलंकाई टीम को वापसी करने का मौका दे दिया।

वेकुनागोडा ने पहले तीसरे विकेट के लिए दिनसारा के साथ 143 रन की साझेदारी की और फिर चौथे विकेट के लिए गमागे के साथ 128 रन जोड़े।

वेकुनागोडा को हीनातिगाला के रूप में एक और अच्छा साथी मिला जिनके साथ वह अब तक पांचवें विकेट के लिए 70 रन जोड़ चुके हैं।

पटेल (54 रन पर दो विकेट) के अलावा प्रणव राघवेंद्र और यशवर्धन चौहान ने भी भारत के लिए एक-एक विकेट लिया।

भारत ने सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया।

इससे पहले श्रीलंका ने तीन मैच की युवा एकदिवसीय श्रृंखला 2-1 से जीती थी।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में