शुभंकर ने ब्रिटिश मास्टर्स के कट में प्रवेश किया

Ads

शुभंकर ने ब्रिटिश मास्टर्स के कट में प्रवेश किया

  •  
  • Publish Date - August 29, 2026 / 04:13 PM IST,
    Updated On - August 29, 2026 / 04:13 PM IST

बेलफ्राई (इंग्लैंड), 29 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा चुनौतीपूर्ण मौसम और लगातार बारिश के बीच हुस्क्वार्ना ब्रिटिश मास्टर्स के शुरुआती दो दौर में 69 और 71 का कार्ड खेल कर आसानी से कट में प्रवेश करने में सफल रहे।

शुभंकर का कुल स्कोर चार अंडर है और वह संयुक्त 13वें स्थान पर है।

शुभंकर ने दूसरे दौर में दो बोगी के मुकाबले पांच बर्डी लगायी।

प्रतियोगिता में भाग ले रहे अन्य भारतीय खिलाड़ी युवराज संधू के लिए यह सप्ताह निराशाजनक रहा। उन्होंने 71 और 77 के कार्ड खेले और कट में प्रवेश करने से चूक गये।

भाषा आनन्द पंत

पंत