शुभंकर आयरिश ओपन में 69 के कार्ड के साथ संयुक्त 37वें स्थान पर

शुभंकर आयरिश ओपन में 69 के कार्ड के साथ संयुक्त 37वें स्थान पर

शुभंकर आयरिश ओपन में 69 के कार्ड के साथ संयुक्त 37वें स्थान पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: July 1, 2022 12:32 pm IST

किलकेनी (आयरलैंड), एक जुलाई (भाषा) भारतीय गोल्फर शुभंकर शर्मा ने होराइजन आयरिश ओपन के शुरुआती दौर में गुरुवार को यहां तीन बोगी और छह बर्डी के साथ तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया।

वह इस दौरान एक समय शीर्ष 20 खिलाड़ियों में शामिल थे लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक संयुक्त रूप से 37वें स्थान पर खिसक गये।

न्यूजीलैंड के रयान फॉक्स आठ अंडर 64 के स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष पर है। फ्रांस के फ्रेडरिक लैक्रोइक्स, स्पेन के जॉर्ज कैंपिलो, पराग्वे के फैब्रिजियो जानोटी और जर्मनी के मार्सेल श्नाइडर सात अंडर के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर है।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता


लेखक के बारे में