उंगली में फ्रैक्चर के कारण मसूद वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर

उंगली में फ्रैक्चर के कारण मसूद वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर

उंगली में फ्रैक्चर के कारण मसूद वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर
Modified Date: July 31, 2026 / 11:34 am IST
Published Date: July 31, 2026 11:34 am IST

इस्लामाबाद, 31 जुलाई (एपी) पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद बाएं हाथ की तर्जनी उंगली में फ्रैक्चर के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट से बाहर हो गए हैं।

पाकिस्तान को त्रिनिदाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 90 रन से हार का सामना करना पड़ा था। बाएं हाथ के बल्लेबाज मसूद ने इस मैच की पहली पारी में शतक बनाया था।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बयान में कहा, ‘‘स्कैन और अन्य जांच के बाद उनकी उंगली में चोट का पता चला। पाकिस्तान का चिकित्सा पैनल उनका उपचार कर रहा है।’’

मसूद को इस श्रृंखला से पहले ही कप्तान पद से हटा दिया गया था। वह पहली पारी में तब चोटिल हो गए थे जब तेज गेंदबाज जेडन सील्स की शॉर्ट पिच गेंद उनकी उंगली पर लगी थी। इसके बाद उन्होंने अपना सातवां टेस्ट शतक बनाया था।

एपी

पंत आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में