Rahul Gandhi on PM Modi: ‘Gen-Z को धमकाकर चुप नहीं करा सकते’, केंद्र सरकार पर फिर बरसे राहुल गांधी, कहा- ‘पहले आपने उनकी हड्डियाँ तोड़ीं, अब..’

Rahul Gandhi on PM Modi: 'Gen-Z को धमकाकर चुप नहीं करा सकते', केंद्र सरकार पर फिर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'पहले आपने उनकी हड्डियाँ तोड़ीं, अब..'

Rahul Gandhi on PM Modi: ‘Gen-Z को धमकाकर चुप नहीं करा सकते’, केंद्र सरकार पर फिर बरसे राहुल गांधी, कहा- ‘पहले आपने उनकी हड्डियाँ तोड़ीं, अब..’

Rahul Gandhi on PM Modi | Photo Credit: Ai

Modified Date: July 31, 2026 / 10:31 am IST
Published Date: July 31, 2026 10:31 am IST
HIGHLIGHTS
  • राहुल गांधी ने PM मोदी, अमित शाह पर साधा निशाना
  • लिखा- Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते
  • पहले आपने हड्डियां तोड़ी, अब सभी पर FIR दर्ज कर रहे हैं

नई दिल्ली: Rahul Gandhi on PM Modi कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार पर हमलावार है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर राहुल गांधी ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, पीएम मोदी और अमित शाह आप Gen -Z को धमकाकर चुप नहीं करा सकते।

Rahul Gandhi on PM Modi राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह पर हमला बोला है। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी और अमित शाह आप जेन-जी को धमकाकर शांत नहीं कर सकते हैं। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं। अब FIR दर्ज कर रहे हैं और उनके अकाउंट हटवा रहे हैं।’ राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को युवाओं के साथ व्यवहार को लेकर सावधान रहना चाहिए।

राहुल गांधी ने अमित शाह को बताया था जिम्मेदार

आपको बता दें कि इससे पहले राहुल गांधी ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार बताया था। उन्होंने लोकसभा में कहा था कि अमित शाह के आदेश पर छात्रों पर कार्रवाई हुई। जिस पर सत्तापक्ष ने जमकर ने उनसे माफी मांगने की मांग की। इसके बाद बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा- छात्रों पर बर्बरता के जिम्मेदार अमित शाह हैं!’

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।