Gold Silver Rate Today 31 July 2026: रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! सोना 1,290 रुपये उछला, क्या अब और बढ़ेंगे भाव? खरीदने से पहले जरूर जान लें आज का नया रेट

Gold Silver Rate Today 31 July 2026: आज सोने की कीमतों (Gold Price Today) में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट वाले तीनों श्रेणियों के सोने के रेट पहले के मुकाबले महंगे हो गए हैं। ऐसे में सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए ताजा कीमत जानना बेहद जरूरी हो गया है।

Gold Silver Rate Today 31 July 2026: रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! सोना 1,290 रुपये उछला, क्या अब और बढ़ेंगे भाव? खरीदने से पहले जरूर जान लें आज का नया रेट

(Gold Silver Rate Today 31 July 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: July 31, 2026 / 09:50 am IST
Published Date: July 31, 2026 9:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • सोना एक दिन में ₹1,290 महंगा हुआ।
  • 24 कैरेट गोल्ड ₹1.43 लाख के पार पहुंचा।
  • 22 और 18 कैरेट सोने में भी तेजी दर्ज।

नई दिल्ली: Gold Silver Rate Today 31 July 2026: घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों (Gold Price Today) में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की गिरावट के बावजूद भारत में सोने के दाम तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी कमोडिटी एक्सचेंज (COMEX) पर सोना 0.19% की गिरावट के साथ 4,152.6 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वहीं, घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 0.91% बढ़कर 1,43,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है। एक दिन पहले इसकी कीमत 1,42,530 रुपये प्रति 10 ग्राम थी यानी सिर्फ एक दिन में सोना 1.290 रुपये महंगा हो गया है।

22 और 18 कैरेट सोने के दाम भी बढ़े

आज केवल 24 कैरेट ही नहीं बल्कि 22 और 18 कैरेट सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई। 22 कैरेट सोना बढ़कर 1,31,843 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि एक दिन पहले इसका भाव 1,30,653 रुपये था। यानी इसमें 1,190 रुपये की तेजी आई। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 1,07,865 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया जो पिछले दिन के मुकाबले 972 रुपये ज्यादा है। दूसरी ओर गुडरिटर्न के आंकड़ों के अनुसार, 24, 22 और 18 कैरेट सोने के रेट में 10-10 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली बढ़त भी दर्ज की गई है। जहां आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,44,490 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट वाले गोल्ड के रेट 1,32,260 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,08,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

आज प्रमुख शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट सोने का भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 18 कैरेट सोने का भाव  22 कैरेट सोने का भाव  24 कैरेट सोने का भाव 
Delhi Gold Rate Today ₹ 1,08,410 ₹ 1,32,260 ₹ 1,44,490
Mumbai Gold Rate Today  ₹ 1,08,260 ₹ 1,32,310 ₹ 1,44,340
Ahmedabad Gold Rate Today ₹ 1,08,310 ₹ 1,32,360 ₹ 1,44,390
Chennai Gold Rate Today  ₹ 1,10,460 ₹ 1,32,310 ₹ 1,44,340
Kolkata Gold Rate Today  ₹ 1,08,260 ₹ 1,32,310 ₹ 1,44,340
Hyderabad Gold Rate Today ₹ 1,08,260 ₹ 1,32,310 ₹ 1,44,340
Raipur Gold Rate Today  ₹ 1,08,260 ₹ 1,32,310 ₹ 1,44,340
Bhopal Gold Rate Today ₹ 1,08,310 ₹ 1,32,360 ₹ 1,44,390
Lucknow Gold Rate Today ₹ 1,08,410 ₹ 1,32,260 ₹ 1,44,490
Chandigarh Gold Rate Today ₹ 1,08,410 ₹ 1,32,260 ₹ 1,44,490

अचानक क्यों बढ़े सोने के दाम?

जानकारों के अनुसार सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में तेजी की सबसे बड़ी वजह वैश्विक तनाव है। अमेरिका और ईरान से जुड़े घटनाक्रम के बाद निवेशकों की चिंता बढ़ी है। ऐसे समय में लोग शेयर बाजार जैसे जोखिम वाले निवेश से दूरी बनाकर सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं। जब दुनिया में युद्ध या भू-राजनीतिक तनाव बढ़ता है तब सोने की मांग भी तेजी से बढ़ जाती है। यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हल्की कमजोरी के बावजूद भारत में सोने के दाम ऊंचे बने हुए हैं।

चांदी की कीमत में भी दिखी तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी के दाम (Silver Price Today) में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कॉमेक्स पर चांदी 0.12% की बढ़त के साथ 59.09 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रही है। वहीं घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 1.08% बढ़कर करीब 2.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। हालांकि, गुडरिटर्न के मुताबिक आज चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,34,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।

खरीदारी से पहले ताजा रेट जरूर देखें

सोने और चांदी की कीमतें (Gold Silver Price Today) हर दिन बदलती रहती हैं। इन पर अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल, वैश्विक तनाव और मांग-आपूर्ति जैसे कई कारकों का असर पड़ता है। इसलिए अगर आप सोना या चांदी (Gold Silver Prices) खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले अपने शहर का ताजा भाव जरूर जांच लें। सही समय पर खरीदारी करने से बेहतर कीमत का फायदा मिल सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।