Chhattisgarh Teacher Suspended News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में चल रहा था शराब और नेटवर्क मार्केटिंग का खेल, शिक्षा विभाग ने 3 शिक्षकों को किया निलंबित

Chhattisgarh Teacher Suspended News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में चल रहा था शराब और नेटवर्क मार्केटिंग का खेल, शिक्षा विभाग ने 3 शिक्षकों को किया निलंबित

Chhattisgarh Teacher Suspended News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में चल रहा था शराब और नेटवर्क मार्केटिंग का खेल, शिक्षा विभाग ने 3 शिक्षकों को किया निलंबित

Chhattisgarh Teacher Suspended News: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूल में चल रहा था शराब और नेटवर्क मार्केटिंग का खेल, शिक्षा विभाग ने 3 शिक्षकों को किया निलंबित /image: Social Media

Modified Date: July 31, 2026 / 10:37 am IST
Published Date: July 31, 2026 10:21 am IST
HIGHLIGHTS
  • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में तीन सरकारी शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित
  • शराब पीकर स्कूल आने, अभद्र व्यवहार और नेटवर्क मार्केटिंग में संलिप्तता के आरोप सही पाए गए
  • एक प्रधान पाठक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव बिलासपुर संभाग भेजा गया

सारंगढ़-बिलाईगढ़। Chhattisgarh Teacher Suspended News: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अनुशासनहीनता के मामले में तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शराब पीकर स्कूल (Drunk Teacher School) आने समेत अलग-अलग मामलों की जांच में आरोप सही पाए जाने पर तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक हेडमास्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए प्रस्ताव बिलासपुर संभाग को भेजा गया है। ये कार्रवाई कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया ने की है।

 Sarangarh Teacher Suspended पहला मामला बरमकेला विकासखंड की प्राथमिक शाला राजपुर का है, जहां प्रधान पाठक सरोज कुमार भोय पर शराब के नशे में स्कूल आने का आरोप है। जांच में के बाद उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया गया।

Chhattisgarh Teacher Suspended News वहीं, दूसरा मामला बिलाईगढ़ का है, जहां विकासखंड की प्राथमिक शाला चकरदा के प्रधान पाठक राजेश कुमार गौतम पर सहकर्मियों से अभद्र व्यवहार, धमकी देने के आरोप पर भी निलंबित किया गया है। इसी तरह बरमकेला के आश्रम प्राथमिक शाला झाल की सहायक शिक्षिका यशवंती चौहान को नेटवर्क मार्केटिंग गतिविधियों में शामिल रहने और शिक्षण कार्य प्रभावित करने के आरोप में निलंबित किया गया। इसके आलावा शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला झाल की प्रधान पाठक अनंती टोप्पो के खिलाफ भी निजी नेटवर्क मार्केटिंग गतिविधियों में संलिप्तता प्रथमदृष्टया सही पाए गए हैं। कार्रवाई का प्रस्ताव संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को भेजा गया है।

 

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.