एमबाप्पे ने विश्व कप नॉकआउट में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड बनाया

एमबाप्पे ने विश्व कप नॉकआउट में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड बनाया

एमबाप्पे ने विश्व कप नॉकआउट में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड बनाया
Modified Date: July 1, 2026 / 09:11 am IST
Published Date: July 1, 2026 9:11 am IST

ईस्ट रदरफोर्ड, एक जुलाई (एपी) स्टार फुटबॉलर काइलियन एमबाप्पे ने फ्रांस की स्वीडन के खिलाफ 3-0 से जीत में अपने दो गोल में से पहला गोल करने के साथ ही विश्व कप के नॉकआउट राउंड में सर्वाधिक गोल करने का नया रिकॉर्ड बनाया।

एमबाप्पे ने 45वें मिनट में एक शानदार क्रॉसओवर शॉट से फ्रांस को बढ़त दिलाई। यह विश्व कप के नॉकआउट राउंड में उनका नौवां गोल था जो विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने ब्राजील के दिग्गज लियोनिडास और रोनाल्डो (दोनों आठ-आठ गोल) को पीछे छोड़ा।

वह यहीं पर नहीं रुके और उन्होंने मैच के 74वें मिनट में अपना दूसरा गोल करके विश्व कप नॉकआउट राउंड में अपने कुल गोल की संख्या 10 तक पहुंचा दी।

इस गोल से एमबाप्पे के मौजूदा टूर्नामेंट में अब छह गोल हो गए हैं और उन्होंने सर्वाधिक गोल करने के लिए मिलने वाले गोल्डन बूट की दौड़ में अर्जेंटीना के फॉरवर्ड लियोनेल मेस्सी की बराबरी कर ली है।

विश्व कप करियर में उनके कुल गोल की संख्या 18 हो गई है, जो मेस्सी के रिकॉर्ड से सिर्फ एक कम है। एमबाप्पे ने विश्व कप में अब तक कुल 18 जबकि मेस्सी ने 29 मैच खेले हैं।

एपी पंत

पंत


लेखक के बारे में