मेहदी हसन के हरफनमौला प्रदर्शन से बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में जिम्बाब्वे पर आसान जीत दर्ज की
मेहदी हसन के हरफनमौला प्रदर्शन से बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में जिम्बाब्वे पर आसान जीत दर्ज की
चटगांव (बांग्लादेश), 30 अप्रैल (एपी) मेहदी हसन ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए शतक लगाने के बाद पांच विकेट झटके जिससे बांग्लादेश ने बुधवार को यहां दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में जिम्बाब्वे को पारी और 106 रन से हरा दिया।
मेहदी इस तरह शाकिब अल हसन और सोहाग गाजी के बाद एक ही मैच में शतक और पांच विकेट लेने वाले तीसरे बांग्लादेशी खिलाड़ी और विश्व क्रिकेट में कुल मिलाकर 39वें खिलाड़ी बन गए।
मेहदी ने अपना दूसरा शतक 104 रन बनाकर पूरा किया जिससे बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी 444 रन पर समाप्त की और 217 रन की बढ़त हासिल की। उन्होंने इसके बाद 32 रन देकर पांच विकेट झटके। उन्होंने इस तरह दो टेस्ट मैच में तीसरी बार पांच विकेट हासिल किए। इससे तीसरे दिन जिम्बाब्वे की टीम दूसरी पारी में 46.2 ओवरों में 111 रन पर सिमट गई।
बायें हाथ के स्पिनर ताईजुल इस्लाम ने 42 रन देकर तीन विकेट झटके, उन्होंने पहली पारी में 60 रन देकर छह विकेट लिए थे।
बांग्लादेश की टीम पहले टेस्ट में तीन विकेट से हार गई थी जिससे यह श्रृंखला 1-1 से ड्रॉ रही।
जिम्बाब्वे के लिए बेन कुरेन ही एकमात्र बल्लेबाज थे जो थोड़ी देर टिककर खेल पाए और 46 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले बांग्लादेश ने सात विकेट पर 191 रन से खेलना शुरू किया, तब उसने 64 रन की बढ़त बनाई हुई थी।
ताईजुल (20 रन) और पदार्पण करने वाले तंजिम हसन ने मेहदी का साथ निभाया। ताईजुल और मेहदी ने 63 रन की भागीदारी बनाई। फिर मेहदी और तंजिम ने नौवें विकेट के लिए 96 रन की भागीदारी की।
एपी नमिता
नमिता
लेखक के बारे में
Web Title: मेहदी हसन के हरफनमौला प्रदर्शन से बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट में जिम्बाब्वे पर आसान जीत दर्ज की
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन
01 Oct 2026 | 9:40 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2
01 Oct 2026 | 9:39 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 9:32 pmपानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pm