मेहुली, तिलोत्तोमा को एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में स्वर्ण

मेहुली, तिलोत्तोमा को एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में स्वर्ण

मेहुली, तिलोत्तोमा को एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में स्वर्ण
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: November 12, 2022 5:19 pm IST

नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) मेहुली घोष और तिलोत्तोमा सेन ने कोरिया के दीगू में चल रही 15वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में शनिवार को स्वर्ण पदक जीते।

मेहुली ने फाइनल में कोरिया की चो उनयुंग को 16-12 से हराकर महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। कजाकिस्तान की ले एलेक्जेंड्रा ने कांस्य पदक हासिल किया।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में भारत ने स्वर्ण और रजत पदक जीते। तिलोत्तमा ने फाइनल में हमवतन नैन्सी को 17-12 से हराकर सोने का तमगा जीता, जबकि जापान की नोबता मिसाकी ने कांस्य पदक हासिल किया।

भारतीय निशानेबाजों ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत की थी तथा शुक्रवार को पहले दिन एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया था।

ओलंपियन दिव्यांश सिंह पंवार ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल जूनियर स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि इसी स्पर्धा के सीनियर वर्ग में किरण अंकुश जाधव ने रजत पदक जीता।

श्री कार्तिक साबरी राज रविशंकर ने पुरुषों के जूनियर वर्ग के एयर राइफल में कांस्य पदक जीता।

भाषा

पंत मोना

मोना


लेखक के बारे में