मांसपेशियों में खिंचाव के कारण होंडुरास के खिलाफ मैत्री मैच में नहीं खेले मेस्सी
मांसपेशियों में खिंचाव के कारण होंडुरास के खिलाफ मैत्री मैच में नहीं खेले मेस्सी
कॉलेज स्टेशन (टेक्सास), सात जून (एपी) विश्व कप फुटबॉल शुरू होने में जब केवल तीन दिन का समय बचा है तब स्टार स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी की फिटनेस अर्जेंटीना के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
मेस्सी मांसपेशियों में खिंचाव के कारण शनिवार रात होंडुरास के खिलाफ अर्जेंटीना के मैत्री मैच में नहीं खेले जिससे यह सुनिश्चित नहीं है कि वह विश्व कप में अपनी टीम के पहले मैच तक पूरी तरह फिट हो पाएंगे या नहीं।
तीन सप्ताह में 39 वर्ष के होने वाले मेस्सी ने मैच से पहले अपने साथियों के साथ अभ्यास किया लेकिन अर्जेंटीना की 2-0 से जीत के दौरान वह बेंच पर ही बैठे रहे।
टीम ने कहा है कि मेस्सी कब तक फिट हो पाएंगे यह उनकी शारीरिक और कार्यात्मक प्रगति पर निर्भर करेगा। अर्जेंटीना विश्व कप से पहले अपना अंतिम अभ्यास मैच मंगलवार को ऑबर्न, अलबामा में आइसलैंड के खिलाफ खेलेगा।
अर्जेंटीना 16 जून को एरोहेड स्टेडियम में अल्जीरिया के खिलाफ विश्व कप खिताब का बचाव करने के अपने अभियान की शुरुआत करेगा।
माना जा रहा है कि मेस्सी विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लेंगे। उनके नाम पर विश्व कप में सर्वाधिक 26 मैच खेलने का रिकॉर्ड है। उन्हें विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने के जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोस के 16 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केवल चार गोल की जरूरत है।
एपी पंत
पंत

Facebook


