Janjgir Fake Theft Exposed: लाखों रुपए की उठाईगिरी निकली फर्जी, कारोबारी ने इसलिए रची थी झूठी कहानी, पुलिस ने किया खुलासा
Janjgir Fake Theft Exposed: अकलतरा पुलिस ने 3 लाख 15 हजार रुपये की उठाईगिरी के मामले का खुलासा किया है. जांच में घटना झूठी निकली है.
Janjgir Fake Theft Exposed /Photo Credit: IBC24
- पुलिस ने 3.15 लाख रुपये की कथित उठाईगिरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा किया
- किराना व्यवसायी चिराग अग्रवाल ने खुद रकम घर में रखकर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी
- CCTV फुटेज और पुलिस पूछताछ में सच्चाई सामने आई, उधारी के दबाव में कारोबारी ने कहानी गढ़ी थी
Janjgir Fake Theft Exposed: जांजगीर-चांपा की अकलतरा पुलिस ने 3 लाख 15 हजार रुपए की उठाईगिरी के मामले का खुलासा किया है. जांच में उठाईगिरी की घटना झूठी निकली है. तरौद गांव के व्यवसायी चिराग अग्रवाल ने अकलतरा थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराया था. CCTV की जांच में यह राज खुला है. व्यवसायी का मार्केट में उधारी थी और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराकर रकम को खुद रखा था. इस तरह अकलतरा पुलिस ने 24 घंटे में मामले का खुलासा किया है.
दरअसल, तरौद गांव का किराना व्यवसायी चिराग अग्रवाल (Janjgir Fake Theft Exposed) अकलतरा आया था और यहां से धान की रकम 3 लाख 15 हजार रुपये लिया, फिर स्कूटी की डिक्की में रखकर निकला. बाद में उसने अकलतरा थाना पहुंचकर उठाईगिरी की रिपोर्ट दर्ज कराया था. पुलिस ने जांच शुरू की तो CCTV की जांच में मामला सस्पेक्ट नजर आया. फिर व्यवसायी से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया, मार्केट में उसकी उधारी बहुत है और उसने रकम को घर में रखकर उठाईगिरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दिया था. हालांकि, पुलिस ने 24 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया.
इन्हें भी पढ़ें
- LPG Cylinder Price Hike Today: आम आदमी को लगा जोर का झटका, फिर महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, जानिए नई कीमत
- Raipur Loot Kand Live Video: लाखों रुपये के लूट की वारदात से थर्राया रायपुर का ये इलाका.. इस एजेंसी के सुपरवाइजर को बनाया निशाना, देखें कैसे बाइक सवारों ने दिया अंजाम..
- Jashpur Minor Girl Gang Rape: छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी… फिर इस हाल में मिली
- CG High Court News: क्या सरकारी नौकरी वाली बीवी को भी मिलेगा भरण-पोषण? हाईकोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसला

Facebook


