Twisha Death Case Bhopal : त्विषा मौत केस में जेल के अंदर VIP ट्रीटमेंट का खेल? DIG की जांच रिपोर्ट पहुंची मुख्यालय, CBI के नए सबूतों से बढ़ी हलचल

भोपाल के चर्चित त्विषा मौत मामले में जेल के भीतर आरोपियों को विशेष सुविधाएं दिए जाने के आरोपों ने नया मोड़ ले लिया है। DIG संजय पांडे ने जेल पहुंचकर जांच की और अपनी रिपोर्ट जेल मुख्यालय को सौंप दी है। वहीं CBI ने भी कोर्ट में नए साक्ष्य पेश कर मामले की जांच तेज कर दी है।

Twisha Death Case Bhopal : त्विषा मौत केस में जेल के अंदर VIP ट्रीटमेंट का खेल? DIG की जांच रिपोर्ट पहुंची मुख्यालय, CBI के नए सबूतों से बढ़ी हलचल

Twisha Death Case Bhopal / Image Source ; FILE

Modified Date: June 7, 2026 / 09:40 am IST
Published Date: June 7, 2026 8:52 am IST
HIGHLIGHTS
  • त्विषा मौत मामले में आरोपियों को VIP ट्रीटमेंट देने के आरोप
  • जांच के लिए खुद जेल पहुंचे DIG संजय पांडे
  • रिपोर्ट जेल महानिदेशक वरुण कपूर को सौंपी गई

भोपाल : Twisha Death Case Bhopal :  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित त्विषा मौत मामले में जेल के भीतर आरोपियों को ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’ दिए जाने के आरोपों पर जांच तेज हो गई है। जेल मुख्यालय द्वारा मांगी गई रिपोर्ट के सिलसिले में डीआईजी संजय पांडे खुद जेल पहुंचे थे। मामले की गहन पड़ताल करने के बाद उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट जेल महानिदेशक वरुण कपूर को सौंप दी है।

उपचार के लिए बने बेड पर रखा गया

इस मामले में आरोपी मां-बेटे को जेल में विशेष सुविधाएं देने के आरोप लगे थे। Twisha Death Case Bhopal आरोपी गिरिबाला को महिला वार्ड में इमरजेंसी उपचार के लिए बनाए गए बेड पर रखा गया है, जबकि समर्थ को खंड-ब के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन सुविधाओं पर उठ रहे सवालों के बीच जेल प्रशासन ने अपना रुख साफ किया है।

सीबीआई ने भी कोर्ट में जमा किए साक्ष्य

जेल प्रशासन का कहना है कि आरोपियों को यह सभी सुविधाएं पूरी तरह से नियमानुसार ही उपलब्ध कराई गई हैं। जेल मुख्यालय का कहना है कि इस सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, इस मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने भी अपनी कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। सीबीआई ने कोर्ट में इस मामले से जुड़े नए साक्ष्य पेश किए हैं। सीबीआई की टीम ने कोर्ट में उस मकान की वीडियोग्राफी वाला मेमोरी कार्ड जमा किया है, जहां का यह पूरा घटनाक्रम है।


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.