मेस्सी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास लिया

Ads

मेस्सी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास लिया

  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 09:16 PM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 09:16 PM IST

ब्यूनस आयर्स, 31 अगस्त (एपी) लियोनेल मेस्सी ने 39 साल की उम्र में अर्जेंटीना की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी के तौर पर अपने करियर को समाप्त करने का फैसला कर लिया।

मेस्सी ने करीब दो दशक तक देश का प्रतिनिधित्व करने के बाद राष्ट्रीय टीम से विदाई ली।

छह विश्व कप में हिस्सा ले चुके मेस्सी ने 2022 में कतर में अर्जेंटीना को विश्व कप चैंपियन बनाया था। इसके बाद उन्होंने 2026 विश्व कप के फाइनल में भी टीम की अगुआई की, जहां अर्जेंटीना को स्पेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

मेस्सी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कहा, ‘‘यह फैसला लेना मेरे लिए बेहद पीड़ादायक है और इसका दर्द गहरा है, लेकिन मैं समझता हूं कि अब इस फैसले का समय आ गया है।”

उन्होंने कहा, “मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि मैंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। सिर्फ उन पिछले कुछ वर्षों में नहीं, जब हमने सब कुछ हासिल किया, बल्कि उससे पहले भी। मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए पूरी शिद्दत से संघर्ष किया और मैदान पर अपना सब कुछ झोंक दिया, ताकि आपको खुशी दे सकूं और फुटबॉल के जरिए आपको अर्जेंटीना का होने पर गर्व महसूस करा सकूं।’’

एपी आनन्द सुधीर

सुधीर