मेरठ : Meerut Sex Racket News : उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र में रविवार सुबह एक होटल पर पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर अचानक छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल के 6 कमरों से 6 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक अवस्था में हिरासत में लेकर उनके पहचान पत्रों की जांच शुरू की है।
पुलिस को होटल में संदिग्ध गतिविधियों के संचालन की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। Hotel Sex Racket छापेमारी के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि युवतियों को कथित तौर पर होटल में लाने वाला मुख्य व्यक्ति पुलिस की मौजूदगी के बीच ही चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
हालांकि, एक दिन पहले ही हस्तिनापुर थाना प्रभारी कमल शंकर त्रिवेदी ने होटल संचालकों को अनैतिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद यह मामला सामने आया। पुलिस हिरासत में लिए गए सभी युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है और उनके पहचान पत्रों की जांच में जुटी है। वहीं, पुलिस के सामने से फरार हुए संदिग्ध व्यक्ति की पहचान और होटल संचालकों से उसके संबंधों का पता लगाकर उसकी तलाश तेज कर दी गई है।