Prayagraj Firecracker Factory Blast : बारूद का भयानक खेल! यहाँ के पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका! 8 मासूम बच्चों समेत 11 की मौत, कई मकान जमींदोज

Ads

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। विस्फोट में फैक्ट्री समेत आसपास के कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए। रेस्क्यू के लिए करीब 200 जवानों की टीमें मौके पर पहुंचीं।

  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 08:21 PM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 08:29 PM IST

Prayagraj Firecracker Factory Blast

HIGHLIGHTS
  • अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 बच्चों समेत 11 की मौत
  • धमाके से फैक्ट्री पूरी तरह जमींदोज, कई मकानों को भी भारी नुकसान
  • 200 जवानों और 10 बुलडोजरों से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

प्रयागराज : Prayagraj Firecracker Factory Blastउत्तर प्रदेश में प्रयागराज और कौशांबी बॉर्डर पर स्थित मोहम्मदपुर गांव में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर अचानक भीषण विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 8 मासूम बच्चों सहित 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि पूरी फैक्ट्री जमींदोज हो गई और आसपास के कई मकान पूरी तरह ढह गए।

200 जवानों ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार, विस्फोट के चलते आसपास के करीब 8 मकान क्षतिग्रस्त हुए, जिनमें से 3 मकान पूरी तरह गिर गए। Prayagraj Firecracker Factory Blast: घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एयरफोर्स, एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) के करीब 200 जवानों ने 10 बुलडोजरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद ने आग पकड़ ली, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। मामले में पुलिस ने अवैध रूप से फैक्ट्री चला रहे मालिक आदिल, उसके पिता और चाचा समेत 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें गठित की हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी व संपत्ति कुर्की की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ेंः-

प्रयागराज में पटाखा फैक्ट्री में हादसा कैसे हुआ?

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद ने आग पकड़ ली, जिसके बाद भीषण विस्फोट हुआ। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रयागराज पटाखा फैक्ट्री हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

हादसे में 8 बच्चों समेत कुल 11 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं।

हादसे के बाद प्रशासन ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस, एयरफोर्स, NDRF और SDRF के करीब 200 जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। मामले में 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।