मिली, मोना, अवनि को पैरा निशानेबाजी विश्व चैम्पियनशिप में टीम स्वर्ण
मिली, मोना, अवनि को पैरा निशानेबाजी विश्व चैम्पियनशिप में टीम स्वर्ण
नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) मिली शाह, मोना अग्रवाल और अवनि लेखरा ने दक्षिण कोरिया में चांगवोन 2026 डब्ल्यूएसपीएस पैरा निशानेबाजी विश्व चैम्पियनशिप में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल आर2 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता ।
राकेश निदागुंडी, आनंदा कृष्णा और स्वरूप उन्हालकर ने पुरूषों की दस मीटर एयर राइफल आर1 स्टैंडिंग एसएच 1 टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया ।
महिला टीम ने कुल 1878 . 6 अंक लेकर पहला स्थान पाया । मोना को व्यक्तिगत वर्ग में रजत और अवनि को कांस्य पदक मिला ।
आर1 वर्ग में हाथों या पैरों में विकलांगता वाले पुरुष एथलीट 10 मीटर दूर स्थित टारगेट पर निशाना लगाने के लिए खड़े या बैठे हुए अपनी राइफल का पूरा वजन खुद ही संभालते हैं।
आर2 में ऐसी महिला प्रतियोगी शामिल होती हैं जिनके पैरों में अक्षमता होती है और जो खड़े होकर या बैठकर शूटिंग करते समय राइफल को खुद ही संभालती हैं।
भाषा मोना पंत
पंत

Facebook


