Los Angeles Helicopter Crash Live Video: सड़क हादसे का न्यूज कवरेज करने गई थी मीडिया टीम, हेलीकॉप्टर ही हो गया क्रैश, इतने लोगों की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
Los Angeles Helicopter Crash Live Video: सड़क हादसे का न्यूज कवरेज करने गई थी मीडिया टीम, हेलीकॉप्टर ही हो गया क्रैश, इतने लोगों की मौत, देखें खौफनाक वीडियो
Los Angeles Helicopter Crash Live Video: सड़क हादसे का न्यूज कवरेज करने गई थी मीडिया टीम, हेलीकॉप्टर ही हो गया क्रैश, इतने लोगों की मौत, देखें खौफनाक वीडियो /image: Social Media
- सड़क हादसे की कवरेज के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
- 3 लोगों की मौत: हादसे में तीन लोगों की जान गई
- NTSB-FAA करेंगे जांच: दुर्घटना की जांच शुरू की जाएगी
Los Angeles Helicopter Crash Live Video: अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि NBC न्यूज की टीम बस सड़क हादसे की रिपोर्टिंग करने गई थी और खुद ही खबर बन गई। यहां न्यूज रिपोर्टिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। भयानक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, NBC4 लॉस एंजिल्स की एंकर कोलीन विलियम्स ने लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान बताया कि स्टेशन का हेलीकॉप्टर 7 बजे से कुछ पहले क्रैश (Helicopter Crash Latest News) हुआ। उन्होंने कहा कि हम इसे प्रोसेस करने के लिए कुछ मिनट लेंगे। इस दौरान उनकी आवाज कांप रही थी। कुछ ही देर बाद लाइव कवरेज अचानक बंद हो गई।
NBC LA confirming what we all knew yet still feared. pic.twitter.com/CKnOPSUbpc
— Traffic Cam Watch (@PCALive) September 16, 2026
हादसे की कवरेज के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश (NBC News Helicopter Crash)
Los Angeles Helicopter Crash Live Video मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हेलीकॉप्टर लॉस एंजिल्स के सैन फर्नांडो वैली इलाके के चैट्सवर्थ में एक स्टोरेज फैसिलिटी के पास उस समय क्रैश हुआ, जब न्यूज टीमें एक बस हादसे (Los Angeles Accident) को कवर कर रही थी। इस बस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत और छह लोग घायल हुए थे। हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद गिरने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई।
भयावह वीडियो आया सामने (Helicopter Crash Video)
वहीं हेलीकॉप्टर के अंदर से रिकॉर्ड किया गया एक भयावह वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कवरेज के दौरान कैमरा अचानक हिलने लगता है और हेलीकॉप्टर क्रैश हो जाता है।
A helicopter with @NBCLA has crashed. This was their feed as it happened. pic.twitter.com/9rHiqA1ZEI
— Traffic Cam Watch (@PCALive) September 16, 2026
मौके पर पहुंचे 50 से ज्यादा दमकलकर्मी (US Helicopter Crash)
हादसे की सूचना मिलते ही 50 से ज्यादा दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं, अब इस हादसे की जांच नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड और फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन करेंगे।
ये भी पढ़ें

Facebook


