Mohammed Shami News Today: मोहम्मद शमी की शानदार वापसी, 7 विकेट लेकर टीम को दिलाई शानदार जीत, खेली 36 रनों की ताबड़तोड़ पारी
शमी ने सात विकेट से बंगाल ने 15 साल बाद मध्यप्रदेश पर दर्ज की रोमांचक जीत

Mohammed Shami News Today
इंदौर: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चोट से वापसी पर 43.2 ओवर की गेंदबाजी में सात विकेट चटकाने के साथ ताबड़तोड़ 36 रन की पारी खेली जिससे बंगाल ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच में शनिवार को यहां मध्यप्रदेश पर 11 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। बंगाल की टीम की यह मध्यप्रदेश पर पिछले 15 साल में पहली जीत है और इस शानदार प्रदर्शन के बाद शमी का बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम में शामिल होना लगभग तय हो गया।
शमी की मौजूदगी ने बंगाल का हौसला बढ़ाया जिससे टीम ने 338 रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए मध्यप्रदेश की दूसरी पारी को 326 रन पर समेट दिया। शमी ने दूसरी पारी में 24.2 ओवर में 102 रन देकर तीन विकेट चटकाये। उन्होंने इस दौरान कुमार कार्तिकेय का विकेट चटकाकर टीम की जीत पक्की की। इस जीत से बंगाल की टीम को छह अंक मिले जिससे टीम कुल 14 अंक के साथ तालिका में हरियाणा (20) और केरल (18) के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गयी।
खराब मौसम के कारण बंगाल को शुरुआती दो घरेलू मैचों में अंक साझा करने पर मजबूर होना पड़ा था। बंगाल की टीम आकाश दीप, मुकेश कुमार और अभिमन्यु ईश्वरन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना खेल रही लेकिन शमी की मौजूदगी से गेंदबाजी को पैनापन मिला। शमी ने पहली पारी में 19 जबकि दूसरी पारी में 24.2 ओवर गेंदबाजी की। शमी की गेंदबाजी ने मैच में बड़ा अंतर पैदा किया। शमी को छह-सात ओवर के स्पैल के दौरान कोई परेशानी नहीं हुई। इस मैच को देखने के लिए राष्ट्रीय चयनकर्ता अजय रात्रा भी मौजूद थे। इस गेंदबाज की फिटनेस पर भारतीय टीम प्रबंधन की भी नजर है। मध्यप्रदेश को मैच के आखिरी दिन 188 रन की दरकार थी और उसके सात विकेट बचे हुए थे।
बीते दिन के नाबाद बल्लेबाज रजत पाटीदार को शमी ने दिन की तीसरे गेंद पर ही बोल्ड कर बंगाल का मनोबल बढ़ा दिया। प्लेयर ऑफ द मैच शाहबाज अहमद (48 रन पर चार विकेट और 92 रन) ने इसके बाद हरप्रीत सिंह भाटिया को चलता किया लेकिन कप्तान शुभम शर्मा (61) और वेंकटेश अय्यर (55) ने 30 ओवर में 95 रन की सतर्क साझेदारी से टीम को मैच में बनाए रखा। शाहबाज ने अय्यर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और इसके छह गेंद के बाद रोहित कुमार ने शुभम की पारी का अंत किया।
आर्यन पांडे (22) और सारांश जैन (32) ने आठवें विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी कर मैच में एक बार फिर से मध्यप्रदेश की वापसी करवाई। शाहबाज ने अपने दो ओवर के अंदर इन दोनों को आउट किया जिससे मध्यप्रदेश का स्कोर नौ विकेट पर 324 रन हो गया। बंगाल के कप्तान अनुस्तूप मजूमदार ने इसके बाद गेंद शमी को थमाई जिन्होंने कार्तिकेय को बोल्ड कर टीम को यादगार जीत दिला दी। लखनऊ में उत्तर प्रदेश और कर्नाटक का मैच ड्रॉ रहा। पहली पारी में बढ़त के आधार पर कर्नाटक ने तीन अंक हासिल किये। लाहली में केरल और हरियाणा का मैच भी बराबरी पर छूटा। केरल ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किये जबकि हरियाणा को एक अंक से संतोष करना पड़ा।
🙌🔥 What a match to remember! A thrilling 11-run victory for Bengal in the Ranji Trophy! 🏏💥
Every wicket, every run, and every moment on the field is dedicated to YOU – my incredible fans. Your love and support keep me motivated to give my best every single time. Let’s make… pic.twitter.com/QWbvh4Isu9
— 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@MdShami11) November 16, 2024
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Mohammed Shami News Today: ranji trophy mohammed shami | Mohammed Shami completes comeback with 7-wickets in Ranji Trophy

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम तीन
01 Oct 2026 | 9:40 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम 2
01 Oct 2026 | 9:39 pmखबर आईसीसी कप कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 9:32 pmपानीपत में पिता को दूध बेचने में मदद करने से लेकर ग्रीको-रोमन कुश्ती में एशियाड रजत तक नितेश
01 Oct 2026 | 9:09 pm