भुवनेश्वर, 27 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के तपन मोहंती सोमवार को यहां सीनियर राष्ट्रीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में ऑल-अराउंड चैंपियन बने।
ओडिशा का प्रतिनिधित्व करते हुए तपन ने 73.433 का शानदार स्कोर बनाया।
उनके बाद योगेश्वर सिंह (हरियाणा) दूसरे स्थान पर रहे जिन्होंने 72.667 का स्कोर हासिल किया और श्रेयस चौधरी (एसएससीबी) तीसरे स्थान पर रहे जिन्होंने 71.268 का स्कोर बनाया।
मेजबान राज्य का गौरव बढ़ाते हुए ओडिशा की टीम ने सीनियर एमएजी टीम चैंपियनशिप के फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
भाषा सुधीर
सुधीर