पटना पाइरेट्स पर पुणेरी पल्टन की बड़ी जीत चमके मोहिते

Ads

पटना पाइरेट्स पर पुणेरी पल्टन की बड़ी जीत चमके मोहिते

  •  
  • Publish Date - December 26, 2023 / 09:54 PM IST,
    Updated On - December 26, 2023 / 09:54 PM IST

  चेन्नई, 26 दिसंबर (भाषा) पुनेरी पल्टन ने मंगलवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 10वें सत्र के मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए पटना पाइरेट्स पर 46-28 से बड़ी जीत हासिल की।

पुणे के लिए रेडर पंकज मोहिते ने 11 जबकि मोहित गोयत ने नौ अंक बनाये। अबिनेश नादराजन शानदार रक्षण के दम पर पांच अंक जुटाये।

पिछले सप्ताह अपने घरेलू चरण में लगातार तीन मैच जीतने के बाद पहली बार खेल रही पुनेरी पल्टन शुरू से मुकाबले पर दबदबा बना लिया था।

भाषा आनन्द

आनन्द