मुंबई सिटी एफसी को 3-1 से हराकर मोहन बागान डूरंड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा

मुंबई सिटी एफसी को 3-1 से हराकर मोहन बागान डूरंड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा

मुंबई सिटी एफसी को 3-1 से हराकर मोहन बागान डूरंड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा
Modified Date: August 27, 2023 / 09:17 pm IST
Published Date: August 27, 2023 9:17 pm IST

कोलकाता, 27 अगस्त (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की मौजूदा चैंपियन मोहन बागान सुपरजायंट्स ने रविवार को यहां डूरंड कप फुटबॉल के चौथे क्वार्टर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई सिटी एफसी को 3-1 से हराया।

मोहन बागान के लिए जेसन कमिंग्स, मनवीर सिंह और अनवर अली ने गोल किये जबकि मुंबई की टीम के लिए जॉर्ज पेरेरा डियाज ने सांत्वना गोल किया।

मोहन बागान के सामने सेमीफाइनल में एफसी गोवा की चुनौती होगी।

भाषा आनन्द पंत

पंत


लेखक के बारे में