मोहन बागान एसजी ने जीत से आईएफए शील्ड अभियान की शुरुआत की
मोहन बागान एसजी ने जीत से आईएफए शील्ड अभियान की शुरुआत की
कोलकाता, 23 सितंबर (भाषा) गत चैंपियन मोहन बागान सुपर जायंट ने बुधवार को यहां विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में श्रीनिधि डेक्कन को 6-0 से रौंदकर अपने आईएफए शील्ड अभियान की जोरदार शुरुआत की।
लालेंगमाविया छांग्टे हैट्रिक लगाकर स्टार रहे। अभिषेक सूर्यवंशी ने आठवें मिनट में गोल करके खाता खोला, जिसके बाद छांग्टे ने पहले हाफ में बढ़त दोगुनी कर दी।
भारत के इस अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ने दूसरे हाफ की शुरुआत में दो गोल करके अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्होंने 52वें और 57वें मिनट में गोल किए और मोहन बागान को मुकाबले में पूरी तरह नियंत्रण में ला दिया।
संदीप मलिक ने 80वें मिनट में पांचवां गोल किया जिसके दो मिनट बाद ली एर्विन ने गोल करके जीत को एकतरफा बना दिया।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर

Facebook


