एशियाई खेलों में पुरुषों की कयाक फोर 500 मीटर के फाइनल में भारतीय रोइंग टीम

एशियाई खेलों में पुरुषों की कयाक फोर 500 मीटर के फाइनल में भारतीय रोइंग टीम

एशियाई खेलों में पुरुषों की कयाक फोर 500 मीटर के फाइनल में भारतीय रोइंग टीम
Modified Date: September 23, 2026 / 09:03 pm IST
Published Date: September 23, 2026 9:03 pm IST

नागोया, 23 सितंबर (भाषा) वरिंदर सिंह, नाओचा सिंह लैटोनजाम, ओइनाम अरुण सिंह और हर्षवर्धन सिंह शक्तावत की भारतीय टीम ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों के कैनो स्प्रिंट स्पर्धा में पुरुषों की कयाक फोर 500 मीटर रेस के फाइनल (ए) के लिए क्वालीफाई किया।

भारतीय टीम 1:29.447 के समय के साथ चीन और किर्गिस्तान के पीछे तीसरे स्थान पर रही।

महिला कैनो सिंगल 200 मीटर में मेघा प्रदीप ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वह छह रोअर्स में 49.675 के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।

इस वर्ग में शीर्ष तीन ने फाइनल के लिए जगह बनाई।

सोनिया देवी फाइरेम्बम और पार्वती गीता की जोड़ी महिला कयाक डबल 500 मीटर की हीट 1 में 2:03.538 के समय के साथ छठे स्थान पर रही और सेमीफाइनल में प्रतिस्पर्धा करेगी।

इसी तरह, पुरुषों की कयाक डबल 500 मीटर में प्रसन्ना कुमार सत्यप्रकाश चेम्पाडियिल और प्रोहित बरई की भारतीय जोड़ी ने हीट 2 में 1:41.141 का समय दर्ज करते हुए पांचवें स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

महिला कैनो डबल 500 मीटर में मेघा और नेहा देवी लीचोनबाम की भारतीय जोड़ी ने हीट 2 में 2:08.713 के समय के साथ पांचवें स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में