Most Watched IPL Match/Photo Credit: AI
मुंबई। Most Watched IPL Match: आईपीएल 2026 हाल ही में सम्पन्न हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अहमदाबाद में हुए फाइनल में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर अपना लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता।आधिकारिक प्रसारणकर्ता के अनुसार हाल में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग को रिकॉर्ड एक अरब 20 करोड़ दर्शक मिले जो प्रति वर्ष के आधार पर सात प्रतिशत का इजाफा है।
Most Watched IPL Match ‘जियोस्टार’ ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘टाटा आईपीएल 2026 को एक अरब 20 करोड़ से अधिक दर्शक मिले जो प्रति वर्ष के आधार पर सात प्रतिशत के इजाफे को दर्शाता है। इस सत्र में दर्शक स्क्रीन से चिपके रहे क्योंकि मैच देखने का समय 870 अरब मिनट तक पहुंच गया। फाइनल ने दर्शकों की संख्या दोगुनी कर दी और यह अब तक का सबसे अधिक देखा जाने वाला टाटा आईपीएल मैच बन गया जिसे स्क्रीन पर 40 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा।’’
विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘2026 सत्र में डिजिटल स्क्रीन पर अच्छी प्रगति देखी गई। कनेक्टेड टीवी 22 प्रतिशत बढ़ा। डिजिटल वीडियो पर देखे जाने वाले व्यूज 25 अरब तक पहुंच गए जो साल दर साल आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी है। डिजिटल माध्यम पर क्षेत्रीय भाषा में मैच देखे जाने का हिस्सा 33 प्रतिशत बढ़ा।’’
IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) (Most Watched IPL Match) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 50 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि आरसीबी की ओर से रसिख सलाम डार ने 3 विकेट और भुवनेश्वर कुमार व जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट हासिल किए।
Most Watched IPL Match 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने तेज शुरुआत दिलाई। अय्यर ने 32 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने एक बार फिर चेज मास्टर की भूमिका निभाते हुए 75 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। बीच में विकेट गिरने के बावजूद कोहली ने पारी को संभाले रखा और टीम को 18 ओवर में जीत दिलाकर लगातार दूसरे सीजन में चैंपियन बना दिया।
ये भी पढ़ें