मुंबई, 24 मई (भाषा) मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने रविवार को यहां राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
रॉयल्स ने प्लेऑफ में पहुंचने के अपने करो या मरो मैच में तीन बदलाव किए। कप्तान रियान पराग, अनुभवी रविंद्र जडेजाऔर नांद्रे बर्गर की शुरुआती एकादश में वापसी हुई है।
मुंबई इंडियन्स ने जसप्रीत बुमराह को आराम दिया है और दीपक चाहर को शुरुआती एकादश में शामिल किया है।
भाषा आनन्द पंत
पंत