नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में शनिवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर छह विकेट पर 162 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस के लिए इस मैच में कप्तान की भूमिका निभा रहे सूर्यकुमार यादव ने 51 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 35, जबकि नमन धीर ने 28 रन का योगदान दिया।
दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो जबकि अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, विपराज निगम और टी. नटराजन ने एक-एक विकेट लिए।
भाषा
आनन्द
आनन्द