जमशेदपुर को हराकर मुंबई आईएसएल में शीर्ष पर बरकरार

Ads

जमशेदपुर को हराकर मुंबई आईएसएल में शीर्ष पर बरकरार

  •  
  • Publish Date - December 9, 2021 / 10:23 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

फातोर्दा , नौ दिसंबर ( भाषा ) मुंबई सिटी एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 4 . 2 से हराकर इंडियन सुपर लीग फुटबॉल की अंकतालिका में शीर्ष स्थान बरकरार रखा है ।

मुंबई के लिये कासियो गैब्रियल ने तीसरे , बिपिन सिंह ने 17वें, इगोर एंगुलो ने 24वें और वाय काटाटाउ ने 70वें मिनट में गोल दागे ।

मुंबई के अब पांच मैचों में 12 अंक है और वह शीर्ष पर है । जमशेदपुर के लिये कोमल थाटाल ने 48वें और अली सबिया ने 55वें मिनट में गोल किये । जमशेदपुर पांच मैचों में आठ अंक लेकर दूसरे स्थान पर है ।

भाषा मोना

मोना