मर्रे दूसरे दौर में हारकर विन्सटन सलेम ओपन से बाहर

Ads

मर्रे दूसरे दौर में हारकर विन्सटन सलेम ओपन से बाहर

  •  
  • Publish Date - August 25, 2021 / 12:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:48 PM IST

विन्सटन सलेम (अमेरिका), 25 अगस्त (एपी) विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी एंडी मर्रे अमेरिका के फ्रांसिस टिफोउ से सीधे सेटों में हारकर एटीपी विन्सटन सलेम टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं।

लंबे समय तक चोटों से जूझने वाले 34 वर्षीय मर्रे को दूसरे दौर के मैच में टिफोउ से 6-7 (4/7), 3-6 से हार झेलनी पड़ी। उन्होंने वाइल्ड कार्ड से इस टूर्नामेंट में प्रवेश किया था।

मर्रे अब यूएस ओपन में भाग लेने के लिये न्यूयॉर्क जाएंगे जहां उन्होंने अपने तीन ग्रैंडस्लैम खिताब में से पहला खिताब 2012 में जीता था।

एपी पंत

पंत