रोम में नडाल ने ज्वेरेव को हराया

Ads

रोम में नडाल ने ज्वेरेव को हराया

  •  
  • Publish Date - May 15, 2021 / 04:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

रोम , 15 मई ( एपी ) रफेल नडाल ने अलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ हार का सिलसिला तोड़ते हुए उसे इटालियन ओपन टेनिस क्वार्टर फाइनल में 6 . 3, 6 . 4 से हराया ।

ज्वेरेव ने एक सप्ताह पहले ही नडाल को मैड्रिड ओपन में सीधे सेटों में हराया था ।

नडाल ने जीत के बाद कहा ,‘‘ मैं मैड्रिड ओपन की तुलना में बेहतर खेला । हालात भी अलग थे ।’’

अब उनका सामना अमेरिका के रीली ओपेलका से होगा जिसने अर्जेंटीना के क्वालीफायर फेडरिको डेलबोनिस को 7 . 5, 7 . 6 से हराकर पहली बार मास्टर्स सेमीफाइनल में जगह बनाई ।

नोवाक जोकोविच और स्टेफानोस सिटसिपास के बीच क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण स्थगित करना पड़ा उस समय सिटसिपास 6 . 4, 2 . 1 से आगे थे ।

एक अन्य क्वार्टर फाइनल आंद्रेइ रूबलेव और लोरेंजो सोनेगो के बीच होगा ।

महिला वर्गमें शीर्ष वरीयता प्राप्त एशले बार्टी को कोको गॉ के खिलाफ मैच में 6 . 4, 2 . 1 से आगे रहने के बावजूद दाहिने हाथ में चोट के कारण कोर्ट छोड़ना पड़ा ।

गॉ का सामना सेमीफाइनल में फ्रेंच ओपन चैम्पियन इगा स्वियातेक या दो बार की रोम चैम्पियन एलिना स्वितोलिना से होगा ।

2019 की चैम्पियन कैरोलिना प्लिसकोवा ने 2017 फ्रेंच ओपन चैम्पियन येलेना ओस्टापेंको को 4 . 6, 7 . 5, 7 . 6 से हराया ।अब उनका सामना पेट्रा मार्टिच से होगा ।

एपी मोना

मोना