राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई करने वाली सबसे युवा भारतीय बनी नायरा

Ads

राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई करने वाली सबसे युवा भारतीय बनी नायरा

  •  
  • Publish Date - September 9, 2026 / 04:49 PM IST,
    Updated On - September 9, 2026 / 04:49 PM IST

नयी दिल्ली, नौ सितंबर (भाषा ) दस वर्ष और तीन महीने की नायरा शर्मा राष्ट्रीय निशानेबाजी चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई करने वाली सबसे युवा भारतीय बन गई ।

दिल्ली की नायरा ने हाल ही में भोपाल में अखिल भारतीय अंतर स्कूल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में दस मीटर एयर राइफल में 400 में से 363 अंक हासिल किये ।

वह दिल्ली की टॉपगन निशानेबाजी अकादमी में ट्रेनिंग करती है ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर