Ukraine Porn Tax: पोर्न वीडियो अब होगा लीगल… Videos बनाने वालों से वसूला जाएगा टैक्स! इस वजह से यहां की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला

Ads

Ukraine Porn Tax: पोर्न वीडियो अब होगा लीगल... Videos बनाने वालों से वसूला जाएगा टैक्स! इस वजह से यहां की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला

  •  
  • Publish Date - September 9, 2026 / 05:15 PM IST,
    Updated On - September 9, 2026 / 05:47 PM IST
HIGHLIGHTS
  • यूक्रेन की संसद में एडल्ट कंटेंट को अपराध की श्रेणी से बाहर करने वाले बिल को पहली मंजूरी
  • बिल के पक्ष में 231 सांसदों ने वोट किया, अब दूसरी रीडिंग बाकी
  • सरकार को उम्मीद है कि टैक्स से हर साल करीब 2.5 करोड़ डॉलर की अतिरिक्त आय हो सकती है

Ukraine Porn Tax News: अब विदेश में पोर्न को लेकर कानून बदलने की तैयारी चल रही है, जी हां आप सही सुन रहे है, रूस से युद्ध के बीच यूक्रेन सरकार पोर्न को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और इससे होने वाली कमाई पर टैक्स लगाने जा रही है। रूस के साथ चल रही जंग के बीच देश को लगातार पैसों की जरूरत है, इसलिए सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एडल्ट इंडस्ट्री को कानूनी (Ukraine Porn Law 2026) दायरे में लाने से देश को लगभग 25 मिलियन डॉलर का टैक्स मिल सकता है। इससे हर साल करीब 2.5 करोड़ डॉलर यानी लगभग 236 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है। इस टैक्स का उपयोग सेना के लिए 30,000 युद्धक ड्रोन खरीदने में किया जा सकता है।

बिल को 231 सांसदों का समर्थन (Ukraine Porn Bill)

Ukraine Porn Tax News आपको बता दें कि संसद में बिल को पहली मंजूरी मिल चुकी है, 14 जुलाई 2026 को यूक्रेन की संसद ने इस बिल को पहली रीडिंग में मंजूरी दे दी है, इसके पक्ष में 231 सांसदों ने वोट किया, जबकि 8 इसके खिलाफ रहे। वहीं 3 सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। अब बिल को दूसरी रीडिंग में पेश किया जाएगा। लेकिन अभी पोर्न वीडियो पूरी तरह लीगल नहीं हुआ है।

Ukraine Parliament Bill बिल में यह भी कहा गया है कि अगर दो बालिग अपनी मर्जी से पोर्न कंटेंट बनाते हैं, तो इसे अपराध नहीं माना जाएगा। लेकिन बच्चों से जुड़े कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यूक्रेन में पोर्न कंटेंट बनाना, बेचना अपराध है। ऐसे मामलों में धारा 301 के तहत कार्रवाई का प्रावधान है और 7 साल तक की जेल भी हो सकती है। यही वजह है कि एडल्ट कंटेंट से कमाई करने वाले लोगों के लिए अपनी आय घोषित करना भी मुश्किल हो जाता है। अगर वे कमाई पर टैक्स देना चाहते हैं, तो उनकी गतिविधियां क़ानूनी करवाई का डर रहेगा।

अब जिस बिल का मकसद है कि बालिग लोगों की सहमति से बनाए गए एडल्ट कंटेंट को अपराध की श्रेणी से बाहर किया जाए और इससे होने वाली कमाई को साफ नियमों के तहत टैक्स के दायरे में लाया जाए।

पोर्न कंटेंट से टैक्स क्यों लेना चाहती है सरकार

Ukraine Porn Tax News मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में, करीब 7,900 यूक्रेनी लोगों ने ओनलीफैंस से 13.1 करोड़ डॉलर से ज्यादा कमाए थे। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा होती है। सरकार का अनुमान है कि अगर इस कारोबार को स्पष्ट नियमों के तहत लाकर टैक्स वसूला जाए, तो हर साल करीब 2.5 करोड़ डॉलर यानी लगभग 236 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हो सकती है।

इस पैसे से क्या होगा? ( Ukraine War News)

युद्ध के दौरान यूक्रेन को लगातार हथियारों और सैन्य उपकरणों के लिए भारी रकम की जरूरत है। ऐसे में सरकार को उम्मीद है कि एडल्ट कंटेंट से मिलने वाला टैक्स भी युद्ध में इस्तेमाल किया जा सकता है।

Ukraine Porn Tax News अब देखने वाली बात ये होगी किसंसद ने की दूसरी रीडिंग में बिल पास होता है या नहीं, अगर बिल पास हो जाता है, तो यूक्रेन में एडल्ट कंटेंट को लेकर कानून बदलने और इस कारोबार को टैक्स के दायरे में लाने का रास्ता साफ हो सकता है।

ये भी पढ़ें

क्या यूक्रेन में पोर्न पूरी तरह लीगल हो गया है?

नहीं। बिल को अभी केवल पहली रीडिंग में मंजूरी मिली है। दूसरी रीडिंग और आगे की संसदीय प्रक्रिया बाकी है।

बिल में क्या बदलाव प्रस्तावित है?

बालिग लोगों की आपसी सहमति से बनाए गए एडल्ट कंटेंट को अपराध की श्रेणी से बाहर करने का प्रस्ताव है।

सरकार पोर्न कंटेंट पर टैक्स क्यों लगाना चाहती है?

सरकार अतिरिक्त राजस्व जुटाना चाहती है, खासकर युद्ध के दौरान आर्थिक और सैन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए।

क्या बच्चों से जुड़े पोर्न कंटेंट को अनुमति मिलेगी?

नहीं। नाबालिगों से जुड़े यौन शोषण सामग्री पर कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान रहेगा।

क्या बिल पास होने के बाद तुरंत कानून बदल जाएगा?

नहीं। दूसरी रीडिंग समेत आवश्यक संसदीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रस्तावित बदलाव प्रभावी हो सकेंगे।