बड़ी खबर: राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज नमनवीर की मौत, शरीर में गोली लगने के निशान, घर में मिला शव

राष्टूीय स्तर के निशानेबाज नमनवीर बरार मोहाली में अपने घर में मृत मिले

बड़ी खबर: राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज नमनवीर की मौत, शरीर में गोली लगने के निशान, घर में मिला शव
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: September 13, 2021 7:33 pm IST

चंडीगढ़, 13 सितंबर ( भाषा ) राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज नमनवीर सिंह बरार सोमवार को मोहाली में अपने घर में मृत मिले। पुलिस ने आत्महत्या की संभावना से इनकार नहीं किया है। मोहाली के पुलिस उप निरीक्षक गुरशेर सिंह संधू ने फोन पर बताया कि 28 साल के ट्रैप निशानेबाज के शरीर पर गोली का निशान है। डीएसपी ने हालांकि कहा कि यह स्पष्ट तौर पर नहीं कहा जा सकता कि उन्होंने आत्महत्या की है या दुर्घटनावश उन्हें गोली लगी।

read more:  ‘मुझे भारत की बेटी कहलाने में शर्म आ रही है’ जानिए तारक मेहता फेम बबिता जी ने क्यों कही ये बात

संधू ने कहा, ‘‘अभी हम स्पष्ट तौर पर नहीं कह सकते कि यह आत्महत्या है या दुर्घटनावश गोली चली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आने पर हमें निष्कर्ष पर पहुंचने में मदद मिलेगी।’’ पुलिस को निशानेबाज के परिवार ने घटना की सूचना दी। बरार मोहाली के सेक्टर 71 स्थित अपने घर में मृत मिले।

read more: राष्टूीय स्तर के निशानेबाज नमनवीर बरार मोहाली में अपने घर में मृत मिले

उन्होंने दक्षिण कोरिया में विश्व विश्वविद्यालय खेलों की डबल ट्रैप निशानेबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। बरार ने इस साल दिल्ली में आईएसएसएफ विश्व कप में न्यूनतम क्वालीफिकेशन स्कोर (एमक्यूएस) वर्ग में प्रतिस्पर्धा पेश की थी।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com