राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में विलंब : योग्य विजेताओं को चुनने के लिये फिर समीक्षा कर रहा है मंत्रालय

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में विलंब : योग्य विजेताओं को चुनने के लिये फिर समीक्षा कर रहा है मंत्रालय

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में विलंब : योग्य विजेताओं को चुनने के लिये फिर समीक्षा कर रहा है मंत्रालय
Modified Date: April 13, 2026 / 03:08 pm IST
Published Date: April 13, 2026 3:08 pm IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा में इस बार अप्रत्याशित विलंब हो गया है और खेल मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि बड़ी संख्या में पुरस्कार बांटने की बजाय सिर्फ योग्य खिलाड़ियों को ही देने के लिये फिर से समीक्षा की जा रही है ।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिये चयन समिति ने अपने सुझाव पिछले साल दिसंबर में ही दे दिये थे । लेकिन अभी तक मंत्रालय ने विजेताओं की घोषणा नहीं की है और सूत्रों का कहना है कि इसकी फिर से समीक्षा की जा रही है ।

एक सूत्र ने सोमवार को बताया ,‘‘ अर्जुन पुरस्कार के लिये अनुशंसा पर फिर विचार किया जा रहा है । मंत्रालय का मानना है कि इन पुरस्कारों का महत्व कम नहीं होना चाहिये ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ ऐसा नहीं होना चाहिये कि हर जगह अर्जुन पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों की भरमार हो और जब उनसे उपलब्धियां पूछी जाये तो दिखाने के लिये कुछ नहीं हो । कई मामले फिर अदालत तक चले जाते हैं और मीडिया में भी नकारात्मक खबरें आती हैं ।’’

अतीत में कई बार खिलाड़ी पुरस्कार नहीं मिलने पर अदालत की शरण में गए हैं ।

मंत्रालय का मानना है कि चयन समिति को विजेताओं को चुनने की नौबत ही नहीं चाहिये और अंकों का एक तय मानदंड होना चाहिये जिससे योग्य खिलाड़ी ही आवेदन करें ।

सूत्र ने कहा ,‘‘ यह पुरस्कार राशि की तरह होना चाहिये कि अगर आपने ओलंपिक पदक जीता है तो कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है । आपको 75 लाख रूपये मिलने ही है । इसी तरह सुपात्र खिलाड़ी को समिति द्वारा आकलन किये जाने की जरूरत नहीं है ।’’

आम तौर पर ये पुरस्कार महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर 29 अगस्त को दिये जाते हैं लेकिन पिछले कुछ साल से टूर्नामेंटों और उपलब्धता के मसलों के कारण ऐसा नहीं हुआ है ।

भाषा मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में