जय शाह ने तंजानिया के पहले आईसीसी स्वीकृत क्रिकेट स्थल का उद्घाटन किया
जय शाह ने तंजानिया के पहले आईसीसी स्वीकृत क्रिकेट स्थल का उद्घाटन किया
डोडोमा (तंजानिया), तीन अगस्त (भाषा) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन जय शाह ने तंजानिया क्रिकेट एरेना का उद्घाटन किया जो देश का पहला आईसीसी से स्वीकृत क्रिकेट स्थल है। यह तंजानिया और पूरे अफ्रीका में खेल के विकास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
क्रिकेट तंजानिया को इस बड़ी कामयाबी पर बधाई देते हुए शाह ने उन सामूहिक प्रयासों की सराहना की जिनसे देश में विश्व स्तरीय क्रिकेट बुनियादी ढांचा बनाने में मदद मिली।
शाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘‘तंजानिया क्रिकेट एरेना के खुलने पर क्रिकेट तंजानिया को बधाई- तंजानिया और पूरे अफ्रीका में क्रिकेट के लिए एक अहम पल।’’
उन्होंने कहा, ‘‘देश के पहले आईसीसी स्वीकृत क्रिकेट स्थल का आधिकारिक उद्घाटन करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। यह स्थल तंजानिया में खेल को बढ़ाने में शामिल सभी लोगों के विजन, प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत का सबूत है।’’
भाषा सुधीर आनन्द
आनन्द

Facebook


