जूनियर पुरुष हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप: कर्नाटक, झारखंड, मध्यप्रदेश और ओडिशा जीते

जूनियर पुरुष हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप: कर्नाटक, झारखंड, मध्यप्रदेश और ओडिशा जीते

जूनियर पुरुष हॉकी राष्ट्रीय चैंपियनशिप: कर्नाटक, झारखंड, मध्यप्रदेश और ओडिशा जीते
Modified Date: August 3, 2026 / 07:20 pm IST
Published Date: August 3, 2026 7:20 pm IST

कोयंबतूर, तीन अगस्त (भाषा) कर्नाटक, झारखंड, मध्य प्रदेश और ओडिशा ने 16वीं ‘हॉकी इंडिया’ जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सातवें दिन सोमवार को डिवीजन ‘ए’ के मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की, जबकि मणिपुर और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के बीच खेला गया मुकाबला रोमांचक 4-4 की बराबरी पर समाप्त हुआ।

कोयंबटूर हॉकी ग्राउंड में खेले गए दिन के शुरुआती दोनों मुकाबले काफी रोमांचक रहे, जिसमें कर्नाटक ने बंगाल और झारखंड ने दिल्ली को समान 4-3 के अंतर से हराया।

इस डिवीजन के अन्य मुकाबलों में मध्य प्रदेश ने तमिलनाडु को 4-0 से, जबकि ओडिशा ने मणिपुर को 4-1 से पराजित किया।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में