हरियाणा स्टीलर्स पर दबंग दिल्ली की जीत में चमके नवीन कुमार

Ads

हरियाणा स्टीलर्स पर दबंग दिल्ली की जीत में चमके नवीन कुमार

  •  
  • Publish Date - November 20, 2022 / 09:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

हैदराबाद, 20 नवंबर (भाषा) नवीन कुमार के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दबंग दिल्ली ने रविवार को यहां प्रो कबड्डी लीग में हरियाणा स्टीलर्स को 42-30 से हरा दिया।

दिल्ली के कप्तान नवीन ने स्टीलर्स के डिफेंडरों को शुरुआत से ही बैकफुट पर रखा और मुकाबले में 15 अंक जुटाए।

दिल्ली की टीम मध्यांतर तक 23-13 से आगे थी और इसके बाद टीम को जीत दर्ज करने में अधिक परेशानी नहीं हुई।

भाषा सुधीर पंत

पंत