नीरू और विवान ने शॉटगन विश्व कप में ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता

नीरू और विवान ने शॉटगन विश्व कप में ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता

नीरू और विवान ने शॉटगन विश्व कप में ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता
Modified Date: May 10, 2026 / 06:44 pm IST
Published Date: May 10, 2026 6:44 pm IST

नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) नीरू ढांडा और विवान कपूर ने ट्रैप मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया जिससे भारत ने रविवार को कजाखस्तान के अल्माटी में आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में सकारात्मक तरीके से अपना अभियान समाप्त किया।

यह पदक नीरू और विवान के लिए ओलंपिक स्पर्धा में आईएसएसएफ विश्व कप का पहला पोडियम स्थान था और पिछले साल ओलंपिक कार्यक्रम में मिश्रित टीम ट्रैप स्पर्धाको शामिल किए जाने के बाद से भारत का दूसरा पदक था।

नीरू और विवान ने फाइनल में पहले 30 में से 24 निशाने लगाए। इटली की शीर्ष जोड़ी सिल्वाना स्टांको और मौरो डी फिलिपिस के बराबर स्कोर करने के बावजूद उन्हें रजत पदक से चूकना पड़ा क्योंकि वे क्वालीफिकेशन में इतालवी जोड़ी के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे।

चीनी ताइपे के कुन-पी यांग और वान-यू लियू ने फाइनल में 36 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ अपना दूसरा विश्व कप स्वर्ण पदक जीता।

विवान और नीरू ने क्वालीफिकेशन में 143 का स्कोर किया था जो पेरिस ओलंपिक की रजत पदक विजेता सिल्वाना और इस स्पर्धा के पूर्व विश्व चैंपियन मौरो के स्कोर से सिर्फ दो अंक कम था।

अहवर रिजवी और प्रगति दुबे की दूसरी मिश्रित जोड़ी प्रतियोगिता में 23वें स्थान पर रही।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में