नीरू ढांडा का एशियाई खेलों में महिला ट्रैप निशानेबाजी क्वालीफिकेशन में शानदार प्रदर्शन
नीरू ढांडा का एशियाई खेलों में महिला ट्रैप निशानेबाजी क्वालीफिकेशन में शानदार प्रदर्शन
नागोया, 27 सितंबर (भाषा) नीरू ढांडा ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 50 में से 48 निशाने लगाये और रविवार को एशियाई खेलों में महिलाओं की ट्रैप निशानेबाजी स्पर्धा के क्वालीफिकेशन में संयुक्त रूप से शीर्ष पर रही ।
इटली के लोनाटो में हाल ही में आईएसएसएफ विश्व कप में ट्रैप स्पर्धा का व्यक्तिगत स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनी नीरू ने उस आत्मविश्वास को कायम रखा ।
पहले दो दौर में उनके सिर्फ दो निशाने चूके । वह पहले दिन 24 और 24 का स्कोर करके कतर की बासिल रे के साथ शीर्ष पर रही ।
नीरू, आशिमा अहलावत और मनीषा कीर ने मिलकर 130 अंक बनाये और चीन के बाद कतर और कुवैत के साथ दूसरे स्थान पर है ।
अहलावत ने 20 और 22 स्कोर किया जबकि कीर ने 19 और 21 स्कोर किया ।
ट्रैप क्वालीफिकेशन तीन दिन तक चलता है और निशानेबाजों को पहले दो दिन 25 . 25 निशाने दिये जाते हैं ।
क्वालीफिकेशन के बाद शीर्ष तीन टीमों के पदक तय हो जाते हैं जबकि आठ शीर्ष निशानेबाज व्यक्तिगत फाइनल में पहुंचते हैं ।
भारतीय महिला टीम 25 मीटर पिस्टल में भी पदक की दौड़ में है हालांकि प्रिसिशन चरण के बाद उन्हें काफी सुधार करना होगा ।
दस मीटर एयर पिस्टल में पदक से चूकी ऐशा सिंह 290 अंक लेकर छठे स्थान पर हैं । जकार्ता एशियाई खेल 2018 की चैम्पियन राही सरनोबत और दो ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर 287 के स्कोर के साथ 15वें और 16वें स्थान पर है ।
रैपिड चरण सोमवार को खेला जायेगा जिसमें टीम पदक तय होंगे ।भारत इस समय चीन (868) और दक्षिण कोरिया (870) से पीछे है और उसके 864 अंक है ।
भारतीय पुरूष ट्रैप निशानेबाजों का दिन कठिन रहा । कीनान चेनाइ 50 में से 47 अंक लेकर संयुक्त 11वें स्थान पर रहे जबकि शपथ भारद्वाज 45 अंक के साथ 22वें स्थान पर है । अहवर रिजवी 41 अंक लेकर संयुक्त 35वें स्थान पर हैं ।
तीनों के 133 अंक है और टीम स्पर्धा में भारत संयुक्त सातवें स्थान पर है ।
भारतीय निशानेबाज अभी तक इन खेलों में एक स्वर्ण, सात रजत और चार कांस्य जीत चुके हैं ।
पिछली बार हांगझोउ खेलों में भारतीय निशानेबाजों ने सात स्वर्ण जीते थे ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


