India vs West Indies ODI: सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा ध्वस्त? रोहित-विराट के पास इतिहास बदलने का मौका, पहले वनडे में ये बड़े रिकॉर्ड टूटने के कगार पर!

India vs West Indies ODI: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच तिरुवनंतपुरम में पहला वनडे मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेंगी। दोनों दिग्गज बल्लेबाजों के पास शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। जिससे मुकाबला और भी रोमांचक लग रहा है।

India vs West Indies ODI: सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा ध्वस्त? रोहित-विराट के पास इतिहास बदलने का मौका, पहले वनडे में ये बड़े रिकॉर्ड टूटने के कगार पर!

(India vs West Indies ODI/Image Credit: Instagram)

Modified Date: September 27, 2026 / 11:20 am IST
Published Date: September 27, 2026 11:18 am IST
HIGHLIGHTS
  • भारत-वेस्टइंडीज पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में होगा।
  • विराट कोहली 15,000 वनडे रन पूरे करने से 59 रन दूर हैं।
  • विराट के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ 10वां वनडे शतक लगाने का मौका है।

तिरुवनंतपुरम: India vs West Indies ODI: आज 27 सितंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज (India vs West Indies ODI) का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें भारतीय टीम के दो दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली पर रहेगी। दोनों का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। विराट ने कैरेबियाई टीम के खिलाफ 2,261 रन और 9 शतक बनाए है, जबकि रोहित के नाम 1,613 रन है।

विराट कोहली के पास तीन बड़े रिकॉर्ड का मौका

विराट कोहली 59 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट (India vs West Indies ODI) में 15,000 रन पूरे कर सकते हैं। उन्होंने अब तक 302 पारियों में 14,941 रन बनाए हैं। ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बनेंगे। सचिन तेंदुलकर ने 377 पारियों में यह आंकड़ा हासिल किया था। इसके अलावा वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और शतक लगाकर विराट किसी दो अलग-अलग टीमों के खिलाफ 10-10 वनडे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन सकते हैं। विराट के नाम लिस्ट-ए क्रिकेट में 59 शतक हैं और एक शतक उन्हें सचिन के 60 शतकों की बराबरी पर पहुंचा देगा।

रोहित शर्मा भी रच सकते हैं इतिहास

रोहित शर्मा के पास भी तीन बड़ी उपलब्धियां हासिल करने का मौका है। वह वनडे (India vs West Indies ODI) में 12,000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बनने से महज 105 रन दूर हैं। रोहित ने 280 पारियों में अब तक 11,895 रन बनाए हैं। उनसे पहले विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर यह आंकड़ा पार कर चुके हैं। रोहित के लिए बतौर ओपनर 10,000 वनडे रन का आंकड़ा भी करीब है। उन्हें इसके लिए 135 रन चाहिए। वह अब तक ओपनिंग करते हुए 9,865 रन बना चुके हैं।

2000 चौकों के क्लब में पहुंच सकते हैं रोहित

रोहित शर्मा के पास इंटरनेशनल क्रिकेट में 2,000 चौके पूरे करने का भी मौका है। वह इस उपलब्धि से सिर्फ 18 चौके दूर हैं। अब तक पांच भारतीय बल्लेबाज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2,000 या उससे ज्यादा चौके लगा चुके हैं। अगर रोहित इस मैच में जरूरी चौके पूरे कर लेते हैं तो वह इस खास क्लब में शामिल होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।