Sanju Devi Kabaddi Player Biography: छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स 2026 में जीता गोल्ड मेडल, सीएम साय ने वीडियो कॉल पर बात कर बढ़ाया हौसला

Sanju Devi Kabaddi Player Biography: छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स 2026 में जीता गोल्ड मेडल, सीएम साय ने वीडियो कॉल पर बात कर बढ़ाया हौसला

Sanju Devi Kabaddi Player Biography: छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स 2026 में जीता गोल्ड मेडल, सीएम साय ने वीडियो कॉल पर बात कर बढ़ाया हौसला

Sanju Devi Kabaddi Player Biography: छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स 2026 में जीता गोल्ड मेडल, सीएम साय ने वीडियो कॉल पर बात कर बढ़ाया हौसला /Image: CG DPR

Modified Date: September 27, 2026 / 10:48 am IST
Published Date: September 27, 2026 10:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
  • छत्तीसगढ़ के कोरबा की संजू देवी टीम की सदस्य रहीं
  • दिहाड़ी मजदूर परिवार से आने वाली संजू देवी की सफलता

रायपुर: Sanju Devi Kabaddi Player Biography मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य एवं छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की निवासी संजू देवी को फोन कर इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने संजू देवी से आत्मीय संवाद करते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि उनकी इस उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित है।

मजदूर की बेटी बनी गोल्ड मेडलिस्ट

Sanju Devi Kabaddi Player Biography मिली जानकारी के अनुसार संजू कोरबा जिले के केराकछार गांव की रहने वाली है। संजू का परिवार आर्थिक रूप से सामान्य है और उनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं। लेकिन संजू ने परिस्थितियों को अपने रास्ते की बाधा नहीं बनने दिया। उन्होंने स्कूल के दिनों में ही कबड्डी खेलना शुरू किया और धीरे-धीरे इस खेल के प्रति उनका लगाव बढ़ता गया। आज संजू ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर पूरी दुनिया में देश ही नहीं प्रदेश का भी मान बढ़ा दिया है।

छत्तीसगढ़ की बेटी ने बढ़ाया देश का मान

मुख्यमंत्री साय ने संजू देवी से कहा कि आपने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। एशियन गेम्स जैसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व का क्षण है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि में छत्तीसगढ़ की बेटी की महत्वपूर्ण भागीदारी प्रदेश के लिए विशेष गौरव की बात है।

सीएम साय ने की बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटियां आज शिक्षा, खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का परचम लहरा रही हैं। कोरबा की संजू देवी ने अपनी मेहनत और खेल कौशल के बल पर राष्ट्रीय टीम में स्थान बनाया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश के उन हजारों युवा खिलाड़ियों, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का सपना देख रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर, प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के गांवों, आदिवासी अंचलों और छोटे शहरों में मौजूद खेल प्रतिभाओं को उचित मंच मिले और वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करें।

एशियन गेम्स में देश को दिलाया गोल्ड

उल्लेखनीय है कि जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में ईरान को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। भारतीय टीम की इस स्वर्णिम सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संजू देवी भारतीय राष्ट्रीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य हैं। मुख्यमंत्री साय ने भारतीय महिला कबड्डी टीम के सभी खिलाडि़यों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को भी इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी और टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय खिलाड़ी आने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"