ब्रिटेन जाने वाले न्यूजीलैंड के क्रिकेटर दस मई तक भारत में रहेंगे : मिल्स

ब्रिटेन जाने वाले न्यूजीलैंड के क्रिकेटर दस मई तक भारत में रहेंगे : मिल्स

ब्रिटेन जाने वाले न्यूजीलैंड के क्रिकेटर दस मई तक भारत में रहेंगे : मिल्स
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: May 5, 2021 3:00 pm IST

नयी दिल्ली, पांच मई ( भाषा ) केन विलियमसन समेत आईपीएल खेल रहे न्यूजीलैंड के क्रिकेटर दस मई तक भारत में रहेंगे जिसके बाद ब्रिटेन रवाना होंगे । न्यूजीलैंड क्रिकेटरों के संघ के प्रमुख ने बुधवार को यह जानकारी दी ।

न्यूजीलैंड के बाकी खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ के सदस्य टीमों द्वारा इंतजाम की गई चार्टर्ड उड़ानों से स्वदेश रवाना हो सकते हैं । न्यूजीलैंड प्लेयर्स एसोसिएशन के प्रमुख हीथ मिल्स ने यह जानकारी दी ।

अभी तक सिर्फ ब्रिटिश नागरिकों को ही भारत से यात्रा की अनुमति है लेकिन उन्हें सरकार द्वारा अधिकृत केंद्र पर दस दिन पृथकवास में रहना होगा ।

मिल्स ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ ब्रिटेन में यात्रा प्रतिबंधों के कारण क्रिकेटर 11 मई तक नहीं जा सकते । उनके लिये भारत में कुछ दिन और इंतजार करना चुनौतीपूर्ण है।’’

विलियमसन के अलावा न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट, काइल जैमीसन, मिशेल सेंटनेर, क्रिस डोनाल्डसन ( ट्रेनर), टॉमी सिमसेक ( फिजियो) , लॉकी फर्ग्युसन, जिम्मी नीशम और फिन एलेन भी यहां हैं ।

न्यूजीलैंड टीम दो जून से इंग्लैंड में दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगी । इसके बाद साउथम्पटन में 18 जून से भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेला जायेगा ।

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में