न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला
न्यूजीलैंड का पाकिस्तान के खिलाफ गेंदबाजी का फैसला
कोलंबो, 18 अक्टूबर (भाषा) न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेवाइन ने पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को विश्व कप के मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।
न्यूजीलैंड ने टीम में एक बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज लिया ताहुहू को उतारा है । वहीं पाकिस्तान ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है ।
न्यूजीलैंड चार मैचों में तीन अंक लेकर पांचवें स्थान पर है जबकि पाकिस्तान एक अंक के साथ आखिरी स्थान पर है ।
भाषा मोना
मोना

Facebook


