लंदन, चार जून (एपी) न्यूजीलैंड ने बृहस्पतिवार को लॉर्ड्स में पहले टेस्ट के पहले दिन चाय से पहले खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक इंग्लैंड का स्कोर आठ विकेट पर 118 रन कर दिया।
लंच के बाद के सत्र में खेले गए 23.1 ओवर में इंग्लैंड ने 94 रन जोड़कर सात विकेट गंवा दिए। उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर पहली पारी के सबसे कम स्कोर (जो 2021 में एजबेस्टन में बना था) से बचने के लिए अब भी पांच और रन की जरूरत है।
इंग्लैंड की ओर से हैरी ब्रूक ही न्यूजीलैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना कर पाए। उन्होंने आठवें विकेट के रूप में आउट होने से पहले 56 रन बनाए जबकि इस समय इंग्लैंड का स्कोर 89 रन था।
आसमान में छाए बादलों के बीच न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने पूरी तरह से दबदबा बनाया।
तेज गेंदबाजों काइल जेमीसन (50 रन पर चार विकेट) और विल ओरोर्के (19 रन पर दो विकेट) ने मिलकर छह विकेट चटकाए। दोनों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिला। नाथन स्मिथ ने भी 36 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
चाय के समय ओली रोबिन्सन और जोश टंग क्रमश: एक और चार रन बनाकर खेल रहे थे।
एपी सुधीर
सुधीर