चंडीगढ़, चार जून (भाषा) हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य ने पिछले एक महीने में 33 खिलाड़ियों को कोच की नौकरियां दी हैं।
खेल विभाग में ग्रुप ए, बी और सी कोचिंग पद के लिए चुने गए खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के लिए आयोजित एक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए गौतम ने कहा कि नवनियुक्त कोच ओलंपियनों की अगली पीढ़ी को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मंत्री ने तीन सीनियर और 20 जूनियर कोच को नियुक्ति पत्र सौंपे। खेल विभाग ने पिछले महीने 10 कोच नियुक्त किए थे जिससे एक महीने के भीतर कोच की नौकरियां पाने वाले खिलाड़ियों की कुल संख्या 33 हो गई।
भाषा सुधीर
सुधीर