गुवाहाटी, 10 अक्टूबर (भाषा) कप्तान सोफी डिवाइन (63) और ब्रुक हॉलिडे (69) के महत्वपूर्ण अर्धशतकों की बदौलत न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को यहां महिला एकदिवसीय विश्व कप मैच में बांग्लादेश के खिलाफ नौ विकेट पर 227 रन बनाए।
डिवाइन और हॉलिडे ने चौथे विकेट के लिए 112 रन जोड़कर टीम को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया।
बांग्लादेश के लिए राबिया खान ने 30 रन देकर तीन विकेट लिये।
भाषा
आनन्द
आनन्द