न्यूजीलैंड का पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

न्यूजीलैंड का पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

न्यूजीलैंड का पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला
Modified Date: October 18, 2025 / 12:21 pm IST
Published Date: October 18, 2025 12:21 pm IST

क्राइस्टचर्च, 18 अक्टूबर (एपी) न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 क्रिकेट मैच में शनिवार को टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया ।

मिचेल सेंटनेर तीन मैचों की श्रृंखला में न्यूजीलैंड के कप्तान होंगे । वह पसली की चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ नहीं खेले थे । वहीं चेहरे पर चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला से बाहर रहे सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र की भी वापसी हुई है ।

हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम में जैकब बेथेल तीसरे और टॉम बेंटोन पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में