न्यूकासल और लीड्स का मैच 1-1 से ड्रा छूटा

Ads

न्यूकासल और लीड्स का मैच 1-1 से ड्रा छूटा

  •  
  • Publish Date - September 18, 2021 / 10:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

न्यूकासल, 18 सितंबर (एपी) न्यूकासल ने एलन सेंट मैक्सिमिन के गोल की मदद से लीड्स के खिलाफ इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट मैच 1-1 से ड्रा खेला।

फ्रांस के 24 वर्षीय मैक्सिमिन ने सेंट जेम्स पार्क स्टेडियम में लगभग 50 हजार दर्शकों के सामने 44वें मिनट में बराबरी का गोल किया। इससे पहले राफिन्हा ने 13वें मिनट में लीड्स को बढ़त दिलायी थी।

इन दोनों टीमों को लीग में अब भी पहली जीत का इंतजार है। लीड्स के पांच मैचों में तीन और न्यूकासल के इतने ही मैचों में दो अंक हैं।

मैनचेस्टर यूनाईटेड, चेल्सी, लिवरपूल और एवर्टन के चार – चार मैचों में समान 10 अंक हैं और वे शीर्ष पर हैं।

एपी पंत

पंत